Punjabराज्य

‘गैंगस्टरां ते वार’ का 149वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 560 स्थानों पर छापेमारी, 333 गिरफ्तार

Punjab News : राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 149वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 560 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.

सात हथियारों सहित 333 गिरफ्तार

149वें दिन पुलिस टीमों ने सात हथियारों सहित 333 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 38,090 हो गई है.

इसके अलावा, 75 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि दो व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. इस दौरान पुलिस टीमों ने पांच भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया.

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन जारी

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं तथा अपराध या आपराधिक गतिविधियों संबंधी जानकारी भी साझा कर सकते हैं.

70 नशा तस्कर दबोचे गए

इस बीच, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 474वें दिन भी जारी रखते हुए 70 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 961 ग्राम हेरोइन और 3,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की. इसके साथ ही, मात्र 474 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 68,828 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 10 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें- अवैध रिश्ते, शराब और मौत का टांका! बाड़मेर हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, इन्फ्लूएंसर पत्नी गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button