Corona Update: 24 घंटे में मिले 52 पॉजिटिव केस, 162 लोग हुए रिकवर, एक की मौत

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार कमी आ रही है। हालांकि, खतरा अब भी बरकरार है और लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 52 नए कोविड के केस सामने आए हैं। जबकि 162 लोग कोरोना को हराकर सही हो गए हैं। पश्चिमी सिंहभूम से एक मरीज की मौत हुई। फिलहाल पूरे प्रदेश में 658 एक्टिव केस हैं। झारखंड में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,45,885 पहुंच गई है। 3,40,002 ठीक हुए हैं।
गौरतलब है कि राज्य के बोकारो में 3, देवघर में 2, धनबाद में 5, पूर्वी सिंहभूम में 4, गढ़वा में 1, गिरिडीह में 1, गुमला में 1, हजारीबाग में 1, जामताड़ा में 1, खूंटी में 1, कोडरमा में 1, लातेहार में 1, पलामू में 3, रामगढ़ में 1, रांची में 11, साहिबगंज में 4, सिमडेगा में 10 और पश्चिमी सिंहभूम में 1 कोरोना के मरीज मिले हैं।
बता दें कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट है। सूबे में कोरोना नियमों का लगातार पालन कराया जा रहा है। राजधानी रांची में रविवार को वीकेंड लॉकडाउन का असर दिखा। आम दिनों में नागाबाबा खटाल, लालपुर सब्जी मंडी, डोरंडा सब्जी बाजार समेत दूसरे स्थानों पर लगने वाली फल -सब्जी की दुकानें बंद रही।
शहर की मुख्य सड़कों के साथ गली-मुहल्लों की दुकानों के भी शटर डाउन रहे। सड़कों पर इक्का दुक्का कहीं बाहन चले। चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को रोक कर लोगों से घर से बाहर निकलने का कारण पूछा। दरअसल, कोरोना की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 8 जुलाई तक के लिए प्रदेश सरकार ने बढ़ा दिया है, जिसके तहत 34 घंटे का लॉकडाउन सोमवार की सुबह 6 बजे समाप्त हुआ है।