महावीर चौधरी के जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम नीतीश

CM Nitish
CM Nitish: गुरुवार को सीएम काफी व्यस्त रहे। वे गांधी मैदान में आयोजित नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में शामिल हुए। भाकपा की ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल हुए। वहीं उन्होंने पूर्व मंत्री महावीर चौधरी के जयंती कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
CM Nitish: चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास 2 पोलो रोड, पटना जाकर सीएम नीतीश कुमार, अशोक चौधरी के पिता एवं पूर्व मंत्री महावीर चौधरी की 95वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने महावीर चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
CM Nitish: देवेश चंद्र ठाकुर सहित अन्य नेता भी मौजूद
इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध बांसुरी वादक डॉ मुजतबा हुसैन एवं उनकी टीम ने प्रस्तुति दी। बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
CM Nitish: भाकपा रैली में बोले थे, हमारे कामों की नहीं होती चर्चा
वहीं भाकपा की रैली में शामिल होने पहुंचे नीतीश ने कहा था, बिहार में कई बेहतर कार्य किए गए हैं। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई। आवागमन की बेहतर व्यवस्था की गई। हर घर तक नल का जल पहुंचाया गया। सभी वर्गों के हित के लिए कार्य किए गए। लड़कियों के पढ़ने का इंतजाम किया गया। लड़कियों के स्कूल जाने के लिए साइकिल योजना चलाई गई। इस योजना को जानने-समझने के लिए देश और देश के बाहर से लोग बिहार आए और इसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जो काम नहीं करते हैं सिर्फ बयान देते हैं उनकी बातों को प्रमुखता दी जाती है। बिहार के किसी काम की चर्चा नहीं होती है।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: नियुक्ति पत्र वितरण समारोह: चेहरों पर खुशी, दिलों में बेताबी…