चेन्नई: गुटखे की गैर-कानूनी बिक्री से संबंधित केस की जांच-पड़ताल में पुलिस के हाथ लगी बच्चों के यौन शोषण के वीडियो

चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 48 वर्ष के एक शख्स को गुटखे की अवैध की अवैध बिक्री के चलते हिरासत में लिया गया है। शख्स कोल्ड ड्रिंक की दुकान चलाता है। मामले की छानबीन करते-करते चेन्नई पुलिस ने आरोपी के फोन को अपने कब्जे में लिया। उसके बाद चेन्नई पुलिस ने कुछ ऐसा देखा जिसे देख मानो पैरों तले जमीन खिसक गई हो। उसमें बच्चों के यौन शोषण के वीडियोज भरे हुए थे। इसके तुरंत बाद यौन शोषण से जुड़े मामले की जांच शुरू की गई. आरोपी ने कई बच्चियों को अपने हवस का शिकार बना चुका था
जांच में सामने आया है।
जांच करने पर पता चला कि आरोपी का 30 साल की एक महिला संग अवैध संबंध था और आरोपी ने महिला की 9 साल की बच्ची को झांसे में लेकर फिर उसका भी यौन शोषण किया। आरोपी के फोन में कई बच्चों के यौन शोषण के वीडियोज भरे हुए थें। कई वीडियोज में माँ के सामने बच्ची का यौन शोषण किया गया था और माँ खमेश खड़ी थी।
कई नाबालिग बच्चियों को बनाया गया था शिकार
आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली 11 साल की बच्ची का भी यौन शोषण किया था। बच्ची की चचेरी बहन को भी अपना शिकार बनाया। आरोपी पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। इस घटिया काम में उसकी साहायता करने वाली दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। अब आगे की जांच चल रही है।