राज्य की जरूरतमंद महिलाओं के लिए महिला हेल्पलाइन 181 बनी वरदान: डॉ. बलजीत कौर

Chandigarh :

सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर

Share

Chandigarh : पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और आपातकालीन सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन 181 योजना चलाई जा रही है। यह हेल्पलाइन राज्य की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को त्वरित और आपातकालीन सहायता देने के लिए महिला हेल्पलाइन 181 योजना एक बेहतरीन पहल है, जिसका उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24 घंटे तुरंत ओर इमरजेंसी सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कोई भी जरूरतमंद महिला, जो किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न का शिकार हो रही है, वह महिला हेल्पलाइन 181 पर फोन करके सहायता मांग सकती है।

रोजाना 150 जरूरतमंद महिलाओं के फोन कॉल आते हैं

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि महिला हेल्पलाइन पर रोजाना लगभग 150 जरूरतमंद महिलाओं के फोन कॉल आते हैं। उन्होंने बताया कि हर महीने लगभग 4 से 5 हजार महिलाओं को इस हेल्पलाइन के माध्यम से आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

जरूरतमंद महिलाएं हेल्पलाइन पर फोन करके मदद मांग सकती हैं

मंत्री ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद महिला, जिसे अन्याय या हिंसा का सामना करना पड़ रहा है, वह पंजाब के किसी भी कोने से इस हेल्पलाइन पर फोन करके मदद मांग सकती है। महिलाओं को राज्य में स्थापित वन स्टॉप सेंटरों और विभाग के अधीन चल रहे कार्यालयों के माध्यम से तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए कार्रवाई की जाती है। भविष्य में इस योजना का और विस्तार किया जाएगा और जिलों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्थापित की गई नई शाखाओं, जिन्हें “जिला हब” नाम दिया गया है, से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस ने सरहद पार से तस्करी में शामिल गैंगस्टर हरदीप दीपा को किया गिरफ्तार, तीन आधुनिक हथियार बरामद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अन्य खबरें