मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार भूजल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध: गुरमीत सिंह खुड्डियां

Chandigarh :

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां

Share

Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने खरीफ सीजन-2024 के लिए धान की सीधी बुवाई (डी.एस.आर.) योजना के तहत पहले चरण में 9500 से अधिक किसानों के बैंक खातों में 4.34 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि खरीफ सीजन-2024 के दौरान 24 हज़ार से अधिक किसानों ने डी.एस.आर. पोर्टल पर 2.53 लाख एकड़ भूमि का पंजीकरण कराया था। उन्होंने बताया कि संबंधित जिला अधिकारियों द्वारा सत्यापन के बाद कृषि विभाग ने पहले चरण के तहत 9500 से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 4.34 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं।

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों को भूजल स्तर के गिरते स्तर को बचाने के लिए धान की सीधी बुवाई अपनाने हेतु प्रोत्साहित कर रही है। राज्य सरकार द्वारा धान की सीधी बुवाई करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। यह राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाती है।

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि डी.एस.आर. की बकाया राशि भी इसी महीने के भीतर लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार क्षेत्रीय स्पाइनल इंजरी सेंटर मोहाली में सुविधाओं को और बेहतर करेगी : मंत्री डॉ. बलजीत कौर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *