सिंधिया के गढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, कद्दावर नेता ने ली कांग्रेस की सदस्यता

अशोकनगर जिले के मुंगावली में भाजपा को करारा झटका लगा है। यहां के कद्दावर नेता यादवेंद्र यादव ने कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस जॉइन कर ली है। उनके साथ भारी मात्रा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। यादवेंद्र यादव को कांग्रेस में लाने में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह व सचिन यादव ने बड़ी भूमिका निभाई है।
बुधवार को राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में यादवेंद्र यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण। इस मौके पर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, अरुण यादव, गोपाल सिंह डग्गी राजा सहित कई नेता मौजूद रहे। वही यादवेंद्र यादव ने भाजपा पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया है। इसी के साथ उन्होने आरोप लगाया कि अशोकनगर में बीजेपी नेता और जनप्रतिनिधि अनुसूचित जाति- जनजाति के लोगों की जमीनों पर कब्जा कर किलोमीटर में कॉलोनियां काट रहे हैं।
गौरतलब हो कि यादवेंद्र यादव अशोकनगर जिला पंचायत सदस्य हैं। उनकी धर्मपत्नी और माताजी भी जिला पंचायत सदस्य हैं। यादवेंद्र सिंह के पिता राव देशराज सिंह तीन बार के बीजेपी विधायक और दो बार भाजपा से ही लोकसभा चुनाव भी लड़ चुक हैं। यादवेंद्र के भाजपा में जाने से गुना लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इससे गुना, अशोकनगर, भिंड और ग्वालियर में भी भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान होने की आशंका है।
ये भी पढ़ें: MP News: बुरहानपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार ने इंदौर में की आत्महत्या, पत्नी की मौत से थे तनाव में