सीएम नीतीश कुमार ने दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

Birsa Munda Jayanti
Birsa Munda Jayanti: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बुधवार को राज्य में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पटना में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन सिंचाई भवन के निकट 42, क्रांति मार्ग के तिकोन में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर किया गया। इस असवर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Birsa Munda Jayanti: डिप्टी सीएम सहित अन्य मंत्रियों ने भी किया नमन
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
Birsa Munda Jayanti: आरती-पूजन, बिहार गीत की प्रस्तुति
सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि स्वंतत्रता संग्राम सैनानी और मुंडा जनजाति के लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया था।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: पूर्व मुखिया प्रत्याशी की हत्या, भीड़ ने कातिलों को पीटकर मार डाला