Bihar

Bihar : ‘अब दिल्ली में ही रहेंगे… पार्टी का काम देखेंगे’, संजय झा को जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सीएम नीतीश कुमार बोले

Bihar : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक में संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसकी घोषणा नीतीश कुमार ने की। अब नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। नीतीश कुमार ने कहा कि  जिसे सबने स्वीकार किया है। पहले भी वो पार्टी का काम देखते रहे हैं। साथ ही मीडिया ने नीतीश कुमार से ललन सिंह को लेकर भी सवाल किया।  

नीतीश कुमार ने कहा कि संजय झा अब दिल्ली में ही रहेंगे और पार्टी का काम देखेंगे। हमने ही उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया जिसे सबने स्वीकार किया है। पहले भी वो पार्टी का काम देखते रहे हैं, जब नीतीश कुमार से ललन सिंह को लेकर सवाल किया गया तो नीतीश कुमार ने कहा कि किसको बनाना था, आखिर देना हमको ना था तो इनको बनाया है। यही मंत्री रहेंगे।  मैंने उन्हें राज्यसभा भेजा है। वह यहां का काम देखेंगे, राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय करेंगे।

संजय झा ने कहा था

संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के बाहर भी काफी काम किया है। बिहार को ट्रैक पर लाए और इस राज्य के साथ  – साथ देश का भला किया। हम लोगों का प्रयास होगा कि पार्टी का विस्तार हो और केंद्र में जो अभी हमारी सरकार बनी है। उसमें बिहार की भूमिका और बड़ी हो और उनका सहयोग समर्थन हमें मिलता रहे। संजय झा ने एक्स पर आभार जताते हुए कहा था कि जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का महती दायित्व सौंपने के लिए मैं पार्टी के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति हद्य से आभार प्रकट करता हूं।

CBSE: साल 2026 में सीबीएसई दो बार आयोजित करेगा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

Hindi Khabar App: देशराजनीतिटेकबॉलीवुडराष्ट्र,  बिज़नेसज्योतिषधर्म-कर्मखेलऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button