
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए आज चुनाव प्रचार बंद हो गया। शाम के पांच बजते ही राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार प्रसार पर विराम लगा दिया। अब दो दिन बाद यानी 11 अक्टूबर को 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान होगा जिसमें मतदाता प्रत्याशियों का किस्मत लिखेंगे।
मतदान केंद्रों की संख्या
दूसरे चरण की वोटिंग के लिए कुल 45339 मतदान केंद्र बनाएं गए हैं, जिसमें 4109 बूथों को संवेदनशील बनाया गया है। इसमें 4003 बूथ अतिसंविदनशील घोषित किया गया है, जहां पर 4 बजे मतदान की प्रक्रिया खत्म कर दी जाएगी। संवेदनशील बूथों पर शांति कायम रहे इसके लिए इन बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात रहने का निर्देश दिया गया है।
वोटर और प्रत्याशियों की संख्या
बता दें कि 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 1302 प्रत्याशी चुनावी मैदान हैं। जिसमें 136 महिला, 1 ट्रांसजेंडर और 1165 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं वोट करने वाले कुल मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 70 लाख है। जिसमें 95 लाख पुरुष, 74 लाख महिला और 4 लाख 4 हजार दिव्यांग शामिल हैं। इसके अलावा 63373 सर्विस वोटर, 943 थर्ड जेंडर, 43 एनआरआई वोटर हैं। वहीं 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या है 7 लाख 69 हजार 356, जो 1302 उम्मीदवारों का किस्मत तय करेंगे।
मतदान का समय सीमा
जानकारी के मुताबिक, कटोरिया, बेलहर, चैनपुर, चेनारी, गोह, नवीनगर, कुटुंबा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी के (36 बूथ), बोधगया (200 बूथ), रजौली, गोविंदपुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकाई विधानसभा में बनाए गए बूथों पर शाम चार बजे मतदान होगा। वहीं बोधगया में 106 बूथों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इन बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात रहने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया गुरु साहिब की महान शहादत और दर्शन, मंत्रमुग्ध हुई जनता
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









