Bigg Boss 17: अंकिता-विकी ने की सारी हदें पार, कैमरा का डर छोड़ हो गए इंटीमेट, लोग बोले- यहां बेबी प्लानिंग नहीं करनी

Share

Bigg Boss 17 कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे और विकी जैन जबसे शो में आए हैं तबसे ही सुर्खियों में हैं। शो में दोनों के झगड़े बहुत देखने को मिलते हैं जिससे फैंस को भी काफी बुरा लग रहा था क्योंकि वे तो कपल को हमेशा प्यार में देखते आए थे। हालांकि अब दोनों जिस वजह से सुर्खियों में आए हैं उसकी वजह नेगेटिव ही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर बिग बॉस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि वो विकी और अंकिता का है। 

क्या इंटीमेंट हुए विकी-अंकिता

वीडियो को शेयर कर बताया जा रहा है कि दोनों Bigg Boss 17 घर में इंटीमेट हो रहे हैं। उस वीडियो पर कई दर्शकों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि माना कि आप लोग बेबी प्लानिंग करना चाहते हैं, लेकिन शो में आप यह सब नहीं कर सकते। किसी ने लिखा कि आप लोग भूल गए कि ये एक फैमिली शो है और आपको लिमिट में रहना चाहिए।

दोनों हो रहे ट्रोल

खैर देखते हैं कि जब अंकिता और विकी घर से बाहर आते हैं तो इस वीडियो पर वे क्या कमेंट करते हैं। वैसे बता दें कि कुछ दिनों पहले अंकिता और विकी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें विकी गुस्से में अंकिता के पास जाते हैं जैसे उन्हें मारने वाले होते हैं। अभिषेक कुमार जो उस वक्त वहां मौजूद थे वह भी विकी के इस बिहेवियर पर उनको सुनाते हैं। सोशल मीडिया पर भी विकी की इस हरकत पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया है। 

दोनों पर ऐश्वर्या का रिएक्शन

हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा ने शो से बाहर आने के बाद दोनों को लेकर कमेंट किया, ‘मुझे लगता है ये दोनों दूसरों की शादी पर कमेंट करते हैं, लेकिन खुद इन्होंने शादी का मजाक बनाया हुआ है। खैर अगर अंकिता को बुरा नहीं लगता है विकी का उनपर ऐसा कमेंट करना तो हमें उससे क्या। यह उनकी लाइफ है।’

ये भी पढ़ें-https://hindikhabar.com/state/rajasthan/jaipur-9th-class-student-died-due-to-heart-attack-died-due-to-heart-attack/

FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar