Advertisement

Congress Protest: राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस सांसद हिरासत में, प्रियंका गांधी ने शुरू किया अपना मार्च

Share

Congress Protest: राहुल गांधी ने कहा है कि पुलिस ने कांग्रेस सांसदों को घसीटा है और कुछ लोगों को मारा भी है।

Congress Protest
Share
Advertisement

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और शशि थरूर समेत कांग्रेस के कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि पुलिस ने कांग्रेस सांसदों को घसीटा है और कुछ लोगों को मारा भी है। राहुल गांधी का कहना है कि हमारा काम ये सुनिश्चित करना है कि भारतीय लोकतंत्र सुरक्षित हो। हमारा काम जनता के विषयों को उठाना है और हम अपना काम कर रहे हैं।

Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बिठाया है। उनके अलावा तमाम कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया गया है। देखें वीडियो

वही दूसरी तरफ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पार्टी मुख्यालय से अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम हाउस की तरफ बढ़ रही हैं। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई है। पुलिस और कांग्रेस नेताओं में झड़प भी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें