राष्ट्रीय

Bharat Jodo Nyay Yatra: प्रियंका गांधी मुरादाबाद में कांग्रेस की यात्रा में होंगी शामिल, जानें पूरा शेड्यूल

Bharat Jodo Nyay Yatra: यूपी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा चल रही है। आज मुरादाबाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इस न्याय यात्रा में शामिल होंगी। वह मुरादाबाद से फतेहपुर सीकरी तक न्याययात्रा करेगी। वह इस यात्रा में पहले चंदौली में शामिल होने वाली थीं। बीमार होने के कारण वह चंदौली की न्याय यात्रा में भाग नहीं ले पाई।

जानकारी के अनुसार, श्रीमती प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव, 24 फरवरी 2024 से श्री राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेंगी। वे मुरादाबाद से अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा और फिर फतेहपुर सीकरी तक जाएंगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पहले अमेठी और रायबरेली की यात्रा में हिस्सा लेने का निर्णय लिया था। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बहस के दौरान अखिलेश ने यात्रा नहीं की। अब सपा-कांग्रेस का चुनावी गठबंधन निर्धारित हो गया है, इसलिए अखिलेश को इसमें शामिल होने में कोई परेशानी नहीं होगी। आगरा में वह राहुल गांधी के साथ दिखेंगे। रविवार को ही आगरा से राजस्थान के धौलपुर में प्रवेश करने के बाद एक बार फिर 26 फरवरी से एक मार्च तक ब्रेक होगी.

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल दो दिन कैम्ब्रिज में रहेंगे

वास्तव में, राहुल गांधी 27 फरवरी से 28 फरवरी तक ब्रिटेन में कैम्बिरज विश्वविद्यालय में उपस्थित होंगे। ब्रिटेन से एक मार्च को लौटने के बाद राहुल दिल्ली में कुछ महत्वपूर्ण चुनावी बैठकों में हिस्सा लेने के बाद दो या तीन मार्च को धौलपुर से फिर से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेंगे। न्याय यात्रा इस दौरान सूबे के मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर और उज्जैन से गुजरेगा। पांच मार्च को राहुल महाकालेश्वर मंदिर में भी दर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: PM Modi ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button