बेगूसराय और भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Begusarai :

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Share

Begusarai : खेल और सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन एवं खेल निदेशक महेंद्र कुमार ने आज बेगूसराय और भागलपुर जिलों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत विकसित हो रहे खेल अधोसंरचना का दौरा किया।

इन अधिकारियों ने दोनों जिलों में जिला अधिकारियों और खेल पदाधिकारियों से मुलाकात की और मौके पर जाकर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने स्टेडियम का किया दौरा

बेगूसराय में उन्होंने यमुना भगत स्टेडियम, तेघड़ा तथा रिफाइनरी बौराैनी स्टेडियम का दौरा किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने पर बल दिया

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तैयार हो रहे ये इंफ्रास्ट्रक्चर राज्य के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करेंगे और इससे बिहार में खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर आगे आने का मौका मिलेगा। उन्होंने समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने पर बल दिया।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप समय पर पूरे किए जाएं, ताकि आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार गौरवपूर्ण उपस्थिति दर्ज करा सके।

यह भी पढ़ें : औरंगजेब का डर फैलाकर देश को खत्म करने जा रहे हैं ये लोग : संजय राउत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें