Ayodhya: मुख्यमंत्री केजरीवाल और सीएम मान 12 फरवरी को जाएंगे राम मंदिर

Ayodhya: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान 12 फरवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 22 जनवरी मंदिर के अभिषेक समारोह में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि वह बाद में अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ मंदिर जाना चाहते हैं। अब अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान 12 फरवरी को अयोध्या जाएंगे। उनके साथ उनके परिवार भी होंगे।
यह भी पढ़ें:-Delhi : बदइंतजामी, गंदगी का अंबार, लोग लाचार, डूसू जिम्मेदार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप