देश विरोधी टिप्पणियों के आरोप में असम, त्रिपुरा और मेघालय से 19 लोग गिरफ्तार

Anti-National Comments :

देश विरोधी टिप्पणियों के आरोप में असम, त्रिपुरा और मेघालय से 19 लोग गिरफ्तार

Share

Anti-National Comments : शनिवार को असम पुलिस ने मोहम्मद जरीफ अली और छात्र संगठन सत्र मुक्ति संग्राम परिषद के जिला सचिव अनिल बनिया को बिश्वनाथ से गिरफ्तार किया। अब तक असम में 14 लोगों कि गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। चार लोग त्रिपुरा और एक मेघालय से गिरफ्तार हुआ है। सभी पर ऑनलाइन भारत विरोधी टिप्पणियां करने का आरोप है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए इन लोगों में विधायक पत्रकार छात्र व वकील शामिल हैं। ये सभी गिरफ्तारियां पूर्वोत्तर के तीन राज्यों से असम मेघायल और त्रिपुरा में हुई हैं।

विधायक अमीनुल इस्लाम की गिरफ्तारी हुई थी

सबसे पहले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायक अमीनुल इस्लाम की गिरफ्तारी हुई थी। अमीनुल ने 2019 के पुलवामा हमले और हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को सरकार की साजिश बताया था। अमीनुल इस्लाम को चार दिन की कस्टडी में भेजा गया है।

सभी सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रहे हैं

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि हम सभी सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रहे हैं और जो लोग हमें राष्ट्र विरोधी लगते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भारत और पाकिस्तान में कोई समानता नहीं है। दोनों देश दुश्मन देश हैं और हमें ऐसे ही रहना चाहिए।

मोहम्मद साहिल अली को गिरफ्तार किया गया

बता दें कि पूर्वोत्तर में हुई 19 गिरफ्तारियों में अकेले असम में 14 हुई हैं। हैलाकांडी से पत्रकार मोहम्मद जाबिर हुसैन सिलचर से कंप्यूटर साइंस के छात्र मोहम्मद एके बहाउद्दीन और वकील मोहम्मद जावेद मजूमदार मोरीगांव से मोहम्मद महाहर मिया करीमगंज से मोहम्मद मुस्ता अहमद उर्फ ​​साहेल और शिवसागर से मोहम्मद साहिल अली को गिरफ्तार किया गया।

चार लोगों को गिरफ्तार किया गया

जबकि त्रिपुरा में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें धलाई जिले के रिटायर्ड टीचर जवाहर देबनाथ और धर्मनगर से रिटायर्ड टीचर सजल चक्रवर्ती शामिल हैं। वहीं मेघालय में साइमन शायला को पूर्वी खासी हिल्स जिले से गिरफ्तार किया गया। इस सभी पर भारत विरोधी टिप्पणियां करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें : सुरक्षा बलों की हिट लिस्ट में जम्मू-कश्मीर के ये 14 आतंकी, जुड़े हैं पाकिस्तान से तार, तलाश में जांच एजेंसियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप