Uttar Pradesh

3 बच्चों की मां को 6 बच्चों के पिता से हुआ प्यार, पंचायत में हुआ फैसला और फिर…

Moradabad Love Story : मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के रानीनागल गांव से एक अलग तरह की प्रेम कहानी सामने आई है. यहां तीन बच्चों की मां और छह बच्चों के पिता के बीच रिश्ता प्यार में बदल गया. जब दोनों के रिश्ते की जानकारी परिवार और गांव के लोगों को हुई तो पंचायत बुलाई गई. पंचायत में दोनों की सहमति के बाद महिला अपने तीन बच्चों और जरूरी सामान के साथ अपने प्रेमी के घर चली गई. अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

रानीनागल गांव की रहने वाली तबस्सुम के पति रियाजुल की करीब पांच साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी. पति की मौत के बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ सास-ससुर के घर रह रही थी.

इसी दौरान तबस्सुम की मुलाकात पास के कोरबांकू गांव के रहने वाले मोहम्मद उमर से हुई. समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और बाद में यह रिश्ता प्यार में बदल गया.

उमर पहले से हैं शादीशुदा

मोहम्मद उमर पहले से शादीशुदा हैं और उनके छह बच्चे हैं. दोनों के बीच चल रहे रिश्ते की जानकारी जब परिवार और गांव के लोगों को हुई तो मामले को लेकर पंचायत बुलाने का फैसला किया गया.

पंचायत में दोनों से उनके रिश्ते और आगे साथ रहने को लेकर उनकी राय पूछी गई. दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई.

पंचायत के फैसले के बाद प्रेमी के घर पहुंची महिला

दोनों की सहमति के बाद परिवार और गांव के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में तबस्सुम अपने तीन बच्चों और जरूरी सामान के साथ मोहम्मद उमर के घर चली गई.

दोनों के इस फैसले के बाद गांव और आसपास के इलाकों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों के बीच इस रिश्ते को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर, अवैध ढांचे हटाए गए, जानिए क्या है पूरा मामला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button