Other States

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, दो जवान घायल

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर आतंकियों ने CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया. बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने जवानों पर फायरिंग की. CRPF के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई. गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

इस हमले में CRPF के दो जवान घायल हुए हैं. दोनों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले के बाद CRPF जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. सूचना मिलते ही क्विक रिएक्शन टीमें (QRT) मौके पर पहुंच गईं.

हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सुरक्षाबल हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर आतंकियों ने CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया. बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने वहां तैनात जवानों पर फायरिंग की. CRPF के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई. हमलावरों ने जवानों पर गोलियां चलाई और फिर मौके से फरार हो गए.

हमले में CRPF के दो जवान घायल

इस हमले में CRPF के दो जवान घायल हुए हैं. दोनों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले के बाद CRPF जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. सूचना मिलते ही क्विक रिएक्शन टीमें (QRT) मौके पर पहुंच गई.

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सुरक्षाबल हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है.

ये भी पढ़ें- Amritsar Police : अमृतसर में हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 पिस्तौलों के साथ 6 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button