Other States

चक्रवात अर्नब का कहर, आंध्र प्रदेश में घर क्षतिग्रस्त और रिहायशी इलाकों में भरा पानी

Cyclone Arnab : आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवात अर्नब ने दस्तक दे दी है. 28 अक्टूबर की सुबह तूफान का तट से टकराने का सिलसिला जारी है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि तेज झोंके 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकते हैं. काकीनाडा, यानम और आसपास के तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है.

तूफान का असर केवल आंध्र प्रदेश तक सीमित नहीं है. ओडिशा के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी मौसम प्रभावित होने की आशंका है.

ओडिशा में राहत-बचाव की तैयारी तेज

चक्रवात से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश के 20 जिलों में 2,131 आश्रय स्थल तैयार रखे गए हैं. प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीमों, एंबुलेंस और अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है. गर्भवती महिलाओं समेत जोखिम वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है. ओडिशा में भी लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने और राहत कार्यों के लिए तैयारियां की गई हैं.

खराब मौसम के चलते रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और तटीय इलाकों में रेल पटरियों की निगरानी बढ़ाई गई है. विजयवाड़ा से चेन्नई और बेंगलुरु जाने वाली उड़ानों के रद्द होने की भी जानकारी दी गई है. यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन और उड़ान की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है.

ओडिशा से झारखंड तक सतर्कता

वहीं, ओडिशा में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की गई है. राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा अग्निशमन दल तैनात किए गए हैं. झारखंड के कुछ जिलों में भी खराब मौसम के मद्देनजर स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.

प्रशासन ने तटीय इलाकों के लोगों से सतर्क रहने, समुद्र के पास नहीं जाने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu की जेल से 17 कैदी फरार, पुलिसकर्मियों पर हमला, 4 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button