US Midterm Elections : अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. चुनावी नतीजों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा दोनों में बहुमत हासिल कर लिया है. इस बदलाव से अमेरिकी संसद का राजनीतिक समीकरण बदल गया है. वहीं, चुनावी नतीजों के बीच ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं.
मंगलवार रात चुनावी नतीजों के दौरान एक साक्षात्कार में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चुनाव परिणामों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर काम करेगी और दोनों पक्ष कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे.
दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत
हालांकि, इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि वह खुद चुनाव मैदान में नहीं थे. अगर उनका नाम मतपत्र पर होता, तो रिपब्लिकन पार्टी भारी बहुमत से जीतती.
मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, प्रतिनिधि सभा में भी पार्टी को बढ़त मिली है और उसने बहुमत हासिल किया है. इससे दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण खत्म हो गया है.
ट्रंप के लिए क्यों बढ़ेंगी चुनौतियां?
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दो साल बाद मध्यावधि चुनाव होते हैं. इस बार प्रतिनिधि सभा की सभी 435 और सीनेट की 35 सीटों पर मतदान हुआ. इसके अलावा 36 राज्यों में गवर्नर पद के चुनाव भी कराए गए.
दोनों सदनों में बहुमत मिलने के बाद डेमोक्रेट्स को ट्रंप प्रशासन की नीतियों की जांच करने और विधायी फैसलों को प्रभावित करने का अधिक अवसर मिलेगा. ऐसे में राष्ट्रपति के कार्यकाल के बचे दो साल में उन्हें विपक्ष के साथ तालमेल बनाकर चलना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- अमृतसर में नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो काबू
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









