Abhijeet Dipke Detained : CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी ने बीते रोज इंडिया गठबंधन के नेताओं संग एक बैठक की. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने साल 2014 के बाद बदलावों पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने जवाहर लाल नेहरू के एक भाषण का जिक्र किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे. यह सरकार जाएगी और लोकतंत्र की मरम्मत फिर से शुरू होगी.
जवाहर लाल नेहरू के संसद के केंद्रीय कक्ष में दिए भाषण का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कहा था, “बहुत साल पहले हमने नियति के साथ एक वादा किया था और अब समय आ गया है जब हम अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करेंगे”. नेहरू ने कहा था, “जब पूरी दुनिया सो रही है, तब भारत जीवन और स्वतंत्रता की एक नई सुबह के साथ उठेगा.”
नेहरू के भाषण का जिक्र कर बोले राहुल गांधी
जवाहर लाल नेहरू के भाषण का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नियत दिन आ गया है और भारत लंबे समय की नींद और संघर्ष के बाद एक बार फिर जागृत, जीवंत, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर होकर खड़ा है. हमें अपने द्वारा लिए गए वादों को पूरा करने के लिए बहुत कुछ करना बाकी है. निर्णायक मोड़ बीत चुका है और हमारे लिए इतिहास की नई शुरुआत हो रही है, वह इतिहास जिसे हम जिएंगे, जिस पर हम कार्य करेंगे और जिसके बारे में अन्य लोग लिखेंगे.
2014 के बाद बदले चुनावी हालात
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं 2004 में राजनीति में आया और उस वक्त भारत लोकतांत्रिक रूप से आजाद देश था. साल 2014 में मूलभूत रूप से कई बदलाव किए गए और अब ये हर किसी भारतीय के सामने साबित होने जा रहा है. नेता विपक्ष ने कहा कि मुझे बचपन से ही सिखाया गया है कि मुझे हमेशा भारत के लोगों की आवाज बनना है और उनके अधिकारों की पुरजोर तरीके से बात करनी है.
उन्होने आगे कहा कि मुझे बचपन से ही ये सिखाया गया है कि मुझे भारत के लोगों के भावों को व्यक्त करने के अधिकारों की रक्षा करनी है. राहुल गांधी ने कहा कि मैं इसी आइडिया के साथ राजनीति में आया. उन्होंने आगे कहा कि हमने बहुत इलेक्शन देखे हैं. ममता बनर्जी ने कितने चुनाव लड़े हैं. हम चुनाव लड़ते हैं और हारते हैं. उन्होंने आगे कहा कि यहां बैठा कोई भी नेता ये नहीं कहेगा कि वो कभी नहीं हारेगा. ये स्वाभाविक है चुनाव में हार-जीत लगी रहती है लेकिन 2014 के बाद से कई कारणों से ऐसा होना अब बंद गया है.
ये भी पढ़ें- भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, योगी कैबिनेट की मुहर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









