Jamui News : बिहार के जमुई जिले में छात्रा के साथ छेड़खानी और शर्मनाक हरकत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस के अनुसार, इस मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है. गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.
पुलिस के मुताबिक, छात्रा के साथ हुई घटना में नंदन यादव मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी. इस मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिनमें से 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
मड़वा पहाड़ी पर पुलिस ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नंदन यादव जमुई में ही छिपा हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश में मड़वा पहाड़ी पहुंची.
पुलिस का कहना है कि मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया गया और उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई. पुलिस के अनुसार, इसी दौरान नंदन यादव ने वहां से भागने की कोशिश की.
दूसरा आरोपी हरेराम फरार
पुलिस ने बताया कि आरोपी को रोकने के लिए गोली चलाई गई, जो उसके पैर में लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल दूसरा आरोपी हरेराम अभी फरार है. उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.
पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें – पंजाब सरकार की पहल से 48 बच्चों ने पूरा किया 48 बच्चों ने पूरा किया कौशल प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









