Mirzapur The Movie : प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब फिल्म के रूप में दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और पहले दिन की कमाई ने मेकर्स को राहत दी है।
पहले दिन हुई शानदार कमाई
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 25.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसमें हिंदी वर्जन का योगदान लगभग 25 करोड़ रुपये रहा, जबकि तेलुगु वर्जन से करीब 0.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म का पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 30.8 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई लगभग 35 करोड़ के पार हो गई है।
स्टारकास्ट में नए चेहरे भी शामिल
फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु जैसे पुराने चेहरों के साथ जीतेंद्र कुमार, सोनल चौहान और रवि किशन जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अन्य कलाकार अपनी पुरानी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं।
सीक्वल को लेकर बढ़ी चर्चा
फिल्म के अंत में दिखाए गए पोस्ट क्रेडिट सीन के बाद इसके अगले पार्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक ‘मिर्जापुर द मूवी’ के दूसरे भाग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
फिल्म की कहानी और निर्माण
‘मिर्जापुर द मूवी’ एक हिंदी एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे गुरमीत सिंह ने निर्देशित किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। यह फिल्म लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहानी को आगे बढ़ाती है।
ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड विवाद बना हत्या की वजह, नांगलोई में 15 साल के छात्र की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









