Delhi NCR

CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

CJP Tiranga March : दिल्ली के कनॉट प्लेस में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन और प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ को देखते हुए यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस और आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो सकती है. ऐसे में इन इलाकों से गुजरने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है.

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, बसंत लेन और चेल्म्सफोर्ड रोड पर यातायात प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा मिंटो रोड, बाराखंभा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग और जनपथ पर भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

रेल भवन, रफी मार्ग, सी-हेक्सागन, मंडी हाउस, पटेल चौक और विंडसर प्लेस के आसपास भी यातायात व्यवस्था में बदलाव की संभावना है. गोल डाकखाना, अशोक रोड पर जीपीओ से सी-हेक्सागन तक का हिस्सा, तिलक मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग और सिकंदरा रोड को भी संभावित प्रभावित मार्गों में शामिल किया गया है.

जरूरत पड़ने पर लागू होगा डायवर्जन

पुलिस के अनुसार, मौके की स्थिति को देखते हुए कुछ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है. किन मार्गों पर बदलाव होगा, इसका फैसला परिस्थितियों के आधार पर लिया जाएगा. कनॉट प्लेस, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आसपास के व्यस्त इलाकों में जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है.

मेट्रो के इस्तेमाल की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से संभव होने पर निजी वाहनों के बजाय मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है. वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

यातायात की ताजा जानकारी के लिए लोग traffic.delhipolice.gov.in वेबसाइट और सोशल मीडिया पर @dtptraffic हैंडल देख सकते हैं. मदद के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन 1095 और 011-25844444 पर संपर्क किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- UP में सोलर ऊर्जा की बड़ी छलांग, 9 लाख से ज्यादा घरों पर लगे रूफटॉप सोलर प्लांट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button