Punjab Animal Husbandry : पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय में विभाग के चार नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन नवनियुक्त उम्मीदवारों में तीन क्लर्क और एक ग्रुप-डी कर्मचारी शामिल है।
नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए गुरमीत सिंह खुड्डियां ने उन्हें अपनी ड्यूटी पूरी लगन, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और पारदर्शिता ही सुशासन का आधार हैं।
अधिक कुशल प्रशासन कर रहे प्रदान
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सत्ता संभालने के बाद विभिन्न विभागों में 69,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। खुड्डियां ने कहा, “हम केवल रिक्त पदों को नहीं भर रहे हैं, बल्कि एक मजबूत और अधिक कुशल प्रशासन भी प्रदान कर रहे हैं। हम प्रत्येक योग्य युवा को पंजाब के विकास में योगदान देने का अवसर सुनिश्चित कर रहे हैं।” इस अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक श्री परमदीप सिंह वालिया और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें- पंजाब के हेल्थ वर्करों को बड़ा तोहफा, हर टीकाकरण सत्र पर मिलेगा 525 रुपये भत्ता
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









