Uttar Pradesh

रायबरेली में CM योगी का बड़ा तोहफा, सपेरा समुदाय को दिए आवासीय पट्टे, बच्चियों ने बांधी राखी

UP News : रायबरेली में आयोजित लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्कूली बच्चियों ने तिलक लगाकर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने बच्चियों को स्नेह के साथ आशीर्वाद दिया और उन्हें उपहार भी प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को आवासीय पट्टे प्रदान किए। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र और चाबी आदि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर रायबरेली के विकास में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को दिया आवासीय पट्टा

सपेरा समुदाय के 60 लोगों को आवासीय पट्टे दिए जा चुके हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने समुदाय के पांच प्रतिनिधियों को मंच पर आवासीय पट्टे प्रदान किए।

सीएम योगी के हाथों संजू, अंशिका, वंदना, किरण कुमारी और राजनंदिनी को आवासीय पट्टे मिले।

महिलाओं को दी फलों की टोकरी

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर खीर खिलाकर कई बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा और उन्हें चॉकलेट व खिलौने भी दिए।

सीएम योगी ने महिलाओं को फलों की टोकरी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

सीएम योगी के हाथों मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में शामिल रहे:

जगदंबिका सिंह- कृषि यंत्र के तहत चाबी
धर्मेंद्र मौर्य- कृषि यंत्र के तहत चाबी
सावित्री- आयुष्मान कार्ड
मधुलता- आयुष्मान कार्ड
रामनरेश- आयुष्मान कार्ड
अनुज कुमार- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.50 लाख रुपये का चेक
वंदना पांडेय- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.37 लाख रुपये से अधिक का चेक
अयाज अहमद खान- ओडीओपी के अंतर्गत 15 लाख रुपये का चेक
विशंभर जीवनानी (कृष्णा देवी प्राइवेट लिमिटेड)- एमएसएमई के तहत राइस मिल के लिए 96 लाख रुपये से अधिक का चेक
सिम्मी सिंह- लैपटॉप
निर्मला, निशा तिवारी और रामवती- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 17.97 करोड़ रुपये से अधिक का चेक

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में H1N1 का बढ़ा खतरा, जानें स्वाइन फ्लू के ये खतरनाक लक्षण

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button