Punjab Agriculture : पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने राज्य के किसानों से फसल विविधता अपनाने और अधिक लाभकारी बागवानी फसलों की खेती करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फसल विविधता किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ बागवानी को और अधिक टिकाऊ और लाभदायक बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण है।
जमीन की क्षमता और स्थानीय मौसमी स्थितियां
भगत ने कहा कि फलों, सब्जियों और फूलों की खेती, मशरूम उत्पादन तथा अन्य उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों को अपनाने से किसानों के लिए आय के नए और अधिक लाभकारी अवसर पैदा हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को बाजार की मांग, अपनी जमीन की क्षमता और स्थानीय मौसमी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए फसल विविधता की ओर जाना चाहिए।
मंडीकरण तक बेहतर सुविधाएं प्रदान करना
बागवानी मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक, कुशल सिंचाई प्रणालियों, संरक्षित खेती, कटाई उपरांत प्रबंधन, कोल्ड-चेन बुनियादी ढांचे और वैल्यू एडिशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन पहलों का उद्देश्य किसानों को उत्पादन से लेकर मंडीकरण तक बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि किसान बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने जिले के नजदीकी बागवानी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- अमित शाह ने एसीबी पर दबाव डाल कर सत्येंद्र जैन को कराया गिरफ्तार- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









