खेल

भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, गॉल टेस्ट में मानव सुथार का शानदार प्रदर्शन, सीरीज में 1-0 की बढ़त

IND vs SL : भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह मुकाबला भारत का 600वां टेस्ट मैच था, जिसे टीम ने शानदार जीत के साथ यादगार बना दिया।

भारत की जीत में 24 वर्षीय लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट हासिल किए, जिसमें श्रीलंका की दूसरी पारी में लिए गए 6 विकेट शामिल हैं। उनके शानदार प्रदर्शन ने भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।

देवदत्त पडिक्कल को इस मुकाबले का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मैच में कुल 211 रन बनाए। पहली पारी में पडिक्कल ने 167 रन की शानदार पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 44 रन बनाए।

कुमारा को आउट कर श्रीलंका की कमर तोड़ी

मैच के पांचवें दिन श्रीलंका अपनी दूसरी पारी में 199 रन पर 6 विकेट गंवा चुका था। इसके बाद मानव सुथार ने घातक गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में तीन विकेट झटक लिए। उन्होंने सोनल दिनूषा, प्रभात जयसूर्या और लाहिरु कुमारा को आउट कर श्रीलंका की कमर तोड़ दी। इसके बाद अगले ओवर में केशरा नुवांथा को आउट कर उन्होंने श्रीलंका की पारी खत्म कर दी।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 230 गेंदों पर 167 रन बनाए। उनकी पारी में 15 चौके और एक छक्का शामिल था। उन्होंने केएल राहुल के साथ 162 रन की अहम साझेदारी की।

जयसूर्या ने 4 और केशरा नुवांथा ने 3 विकेट लिए

केएल राहुल ने 82 रन, ध्रुव जुरेल ने 51 रन और ऋषभ पंत ने 39 रन का योगदान दिया। भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने 4 और केशरा नुवांथा ने 3 विकेट लिए।

श्रीलंका की पहली पारी में सोनल दिनूषा ने शतक लगाते हुए 100 रन बनाए, जबकि निरोशन डिकवेला ने 80 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से मानव सुथार ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट हासिल किए। श्रीलंका की टीम पहली पारी में 284 रन पर ऑलआउट हो गई।

अब तक 10 टेस्ट मैचों में 5 जीत, 4 हार

भारत की दूसरी पारी 193 रन पर समाप्त हुई। ऋषभ पंत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। केएल राहुल ने 35 और देवदत्त पडिक्कल ने 44 रन बनाए। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने 4, प्रभात जयसूर्या ने 3 और लाहिरु कुमारा ने 2 विकेट लिए।

इस जीत के साथ भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में 53.33 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के अब तक 10 टेस्ट मैचों में 5 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ है। टीम के खाते में 64 अंक हैं।

आगे अंक तालिका में सुधार करने का मौका

भारत के पास WTC चक्र में अभी 9 टेस्ट मैच बाकी हैं। इनमें श्रीलंका के खिलाफ 1, न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट शामिल हैं। एक जीत पर मिलने वाले 12 अंकों के आधार पर भारत के पास आगे अंक तालिका में सुधार करने का मौका है।

ये भी पढ़ें- इमरान खान से जेल में बहन और पत्नी की मुलाकात, सुप्रीम कोर्ट ने दिए इलाज के आदेश, सरकार दायर करेगी रिव्यू पिटीशन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button