Punjab

Independence Day 2026 : डीजीपी पंजाब ने फिरोजपुर, फरीदकोट और बठिंडा रेंजों में सुरक्षा संबंधी तैयारियों का लिया जायजा

Independence Day 2026 : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार आगामी स्वतंत्रता दिवस-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए लगातार तीसरे दिन अपने दौरे को जारी रखते हुए, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज फिरोजपुर और बठिंडा रेंजों का दौरा किया और इस दौरान व्यापक रेंज-स्तरीय कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को अधिक सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, “मैंने अधिकारियों/कर्मचारियों को गश्त बढ़ाने, निगरानी मजबूत करने, निवारक पुलिसिंग, भीड़ का प्रभावी ढंग से प्रबंधन और किसी भी उभरती चुनौती का त्वरित समाधान सुनिश्चित करके कड़ी सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

फिरोजपुर में, डीजीपी गौरव यादव ने फिरोजपुर और फरीदकोट रेंजों की सुरक्षा संबंधी तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फिरोजपुर, तरन तारन, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और मोगा जिलों का विशेष रूप से मूल्यांकन किया।

व्यापक सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

जमीनी स्तर पर निरीक्षण के तौर पर, डीजीपी ने फिरोजपुर के तलवंडी भाई में हाई-टेक नाके का व्यक्तिगत रूप से जायजा लिया। फिरोजपुर और फरीदकोट रेंजों की सुरक्षा समीक्षा बैठक पूर्ण करने के बाद, डीजीपी ने बठिंडा में बठिंडा रेंज के अधिकारियों के साथ व्यापक सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिसिंग योजना, पुलिस बल की सुचारू तैनाती, कार्यक्रम स्थलों और सार्वजनिक सभा स्थलों पर सुरक्षा तथा किसी भी स्थिति से निपटने संबंधी तैयारियों पर चर्चा की गई।

तकनीकी पुलिसिंग को महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने 2.75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए बठिंडा पुलिस के अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन भी किया।

पुलिस के समर्थन में सहायक सिद्ध होगा

उन्होंने बताया कि उन्नत सुविधा 112 पर आने वाली कॉलों के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया, 59 रणनीतिक स्थानों पर लगे 282 कैमरों के माध्यम से पूरे शहर की सीसीटीवी निगरानी, वायरलेस कनेक्टिविटी, वीडियो विश्लेषण और वास्तविक समय के अपराध निगरानी डेटा को आपस में जोड़ती है। उन्होंने आगे कहा कि नया केंद्र बठिंडा में पुलिस की तकनीकी क्षमता को बढ़ाएगा और पुलिस के समर्थन में सहायक सिद्ध होगा।

सक्रिय और जन-केंद्रित पुलिसिंग पर जोर

स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डीजीपी ने सक्रिय और जन-केंद्रित पुलिसिंग पर जोर दिया ताकि नागरिक पूरे राज्य में विश्वास, गौरव और सुरक्षा की मजबूत भावना के साथ राष्ट्रीय पर्व मना सकें।

पंजाब के स्टाफ अधिकारी ऋषभ भोला शामिल

इस समीक्षा बैठक में आईजीपी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले, डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह, डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा, एसएसपी मानसा भागीरथ मीणा, एसएसपी बठिंडा डॉ. ज्योति यादव, एसएसपी मोगा सरताज चहल, एसएसपी संगरूर रवजोत ग्रेवाल, एसएसपी तरनतारन सुरिंदर लांबा, एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब अभिमन्यु राणा, एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू, एसएसपी फाजिल्का गगन अजीत सिंह, एसएसपी फरीदकोट गुरबंस सिंह और डीजीपी पंजाब के स्टाफ अधिकारी ऋषभ भोला शामिल थे।

ये भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पंजाब पुलिस का बड़ा कदम, 400 छात्रों को दिया नेतृत्व का मंत्र

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button