International Youth Day : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पंजाब पुलिस के कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन द्वारा हारटेक फाउंडेशन और राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान (आरजीएनआईवाईडी), क्षेत्रीय केंद्र, चंडीगढ़ के सहयोग से पंजाब कला भवन में एक मेगा युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में पंजाब पुलिस की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) योजना के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की
स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी), कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन, गुरप्रीत कौर दियो ने इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि दो बार की ओलंपियन, राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार विजेता अंजुम मोदगिल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आरजीएनआईवाईडी के निदेशक सुब्रता हाजरा और हारटेक फाउंडेशन की सीईओ हरकीरत कौर भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई
सभा को संबोधित करते हुए स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर दियो ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के लिए पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।
राष्ट्रीय विकास में सक्रिय रूप से योगदान
स्पेशल डीजीपी ने युवा विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने तथा सामाजिक कल्याण और राष्ट्रीय विकास में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक किया प्रस्तुत
इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत एक कला प्रतियोगिता से हुई, जिसके बाद स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स द्वारा एक मनमोहक समूह संगीतमय योग प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक और सामाजिक संदेश देते हुए पंजाब विश्वविद्यालय के थिएटर विभाग के विद्यार्थियों ने ‘स्वच्छ भारत’ विषय पर केंद्रित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
ये भी पढ़ें- पंजाब में बुजुर्गों के लिए बड़ा तोहफा, 15 बसों से शुरू हुई मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









