Jio New OTT Pass Launched : फिल्मों, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी कंटेंट देखने वाले जियो यूजर्स के लिए कंपनी ने नए लंबे समय वाले OTT पास पेश किए हैं। रिलायंस जियो ने अपने मौजूदा 200 रुपये वाले OTT पास के साथ अब 550 रुपये और 2000 रुपये के दो नए प्लान भी जोड़ दिए हैं।
नए प्लान में ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी के साथ हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G, 15 प्रीमियम OTT ऐप्स और JioTV पर 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। हालांकि, इन OTT पास का फायदा केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जिनके पास एक्टिव बेस मोबाइल प्लान मौजूद है। सिर्फ वॉयस कॉलिंग वाले प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहक इन पास को नहीं ले पाएंगे।
जियो OTT पास की कीमत और वैलिडिटी
जियो का 550 रुपये वाला OTT पास 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसे वही ग्राहक ले सकते हैं, जिनके नंबर पर 84 दिन वाला एक्टिव बेस प्लान या सालाना रिचार्ज मौजूद है।
वहीं, 2000 रुपये वाला OTT पास 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया है। यह प्लान केवल उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिनके मोबाइल नंबर पर 1 साल वाला जियो रिचार्ज एक्टिव है। इसके अलावा कंपनी का पहले से मौजूद 200 रुपये वाला OTT पास 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ जारी रहेगा।
OTT पास में मिलेगी डेटा और OTT की सुविधा
जियो के इन तीनों OTT पास में ग्राहकों को अलग-अलग अवधि के हिसाब से हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा।
200 रुपये वाले पास में 30GB हाई-स्पीड डेटा
550 रुपये वाले पास में 90GB हाई-स्पीड डेटा
2000 रुपये वाले सालाना पास में 365GB हाई-स्पीड डेटा
इसके अलावा ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा और कई प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलेगा।
लंबी अवधि वाले पास में होगी ज्यादा बचत
जियो के नए OTT पास में ग्राहकों को पुराने विकल्पों की तुलना में बचत का फायदा मिलेगा। 84 दिनों के लिए पहले 200 रुपये वाला पास तीन बार लेने पर 600 रुपये खर्च होते थे, जबकि अब 550 रुपये वाले पास में यही अवधि कम कीमत में मिल जाएगी।
इसी तरह सालभर के लिए पहले ग्राहकों को करीब 2400 रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन नया 2000 रुपये वाला OTT पास लेने पर 400 रुपये तक की बचत होगी।
कौन-कौन से OTT ऐप्स मिलेंगे?
जियो OTT पास में ग्राहकों को कई लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इनमें शामिल हैं:
YouTube Premium
JioHotstar Mobile
Amazon Prime
SonyLIV
ZEE5
Lionsgate Play
Discovery+
Sun NXT
FanCode
Hoichoi
Chaupal
Planet Marathi
Kanchha Lannka
TimesPlay
Tarang Plus
550 रुपये और 2000 रुपये वाले पास में Amazon Prime Lite मेंबरशिप मिलेगी, जबकि 200 रुपये वाले पास में Amazon Prime Video Mobile Edition उपलब्ध होगा।
JioTV पर 1000 से ज्यादा लाइव चैनल्स का एक्सेस
OTT पास लेने वाले ग्राहकों को JioTV के जरिए 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स देखने की सुविधा मिलेगी। इसमें स्टार प्लस HD, कलर्स HD, SET HD, सन टीवी HD, डिस्कवरी और कार्टून नेटवर्क जैसे कई लोकप्रिय चैनल शामिल हैं।
कंपनी के मुताबिक, इस पैकेज में ग्राहकों को हर महीने 1500 रुपये से ज्यादा मूल्य के एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स मिलेंगे। नए 550 रुपये और 2000 रुपये वाले OTT पास 7 अगस्त से MyJio ऐप, जियो की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- IndianOil की नई सेवा से बदलेगी तस्वीर, अब 3-4 घंटे में गैस सिलेंडर डिलीवरी का दावा, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









