बिज़नेस

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कच्चे तेल में उछाल के बीच जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को फिर तेजी देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड ऑयल 83.53 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजह माना जा रहा है. वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितता का असर तेल की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है.

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद भारतीय ग्राहकों को फिलहाल राहत मिली हुई है. पेट्रोलियम कंपनियों ने 7 अगस्त के लिए नए रेट जारी कर दिए हैं, लेकिन देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी वाहन चालकों को आज भी पहले वाले दाम पर ही ईंधन मिल रहा है.

तेल विपणन कंपनियां मई 2026 में चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा चुकी हैं. देश में आखिरी बार ईंधन के दाम 25 मई 2026 को संशोधित किए गए थे. इसके बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

महानगरों में आज के दाम

दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.20 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल ₹111.21, डीजल ₹97.83 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल ₹113.51, डीजल ₹99.82 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल ₹107.77, डीजल ₹99.55 प्रति लीटर

नोएडा और चंडीगढ़ में भी राहत

नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹97.56 प्रति लीटर मिल रहा है. चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹101.51 और डीजल ₹89.47 प्रति लीटर पर बना हुआ है. इन शहरों में भी शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं हुआ.

फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की तेजी बनी हुई है. ऐसे में आने वाले दिनों में वैश्विक बाजार की चाल पर सभी की नजर रहेगी. अभी के लिए वाहन चालकों को राहत जरूर मिली है, मगर बाजार की स्थिति लगातार बदल रही है.

ये भी पढ़ें- CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बातचीत के बाद तीनों मांगें पूरी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button