खेल

भारत की ऐतिहासिक हार, बटलर-ब्रूक की रिकॉर्ड साझेदारी, सीरीज में चौथी बार हारी टीम इंडिया

Team India : पांचवें टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 56 रन से हरा दिया। इस हार के साथ टीम इंडिया ने पहली बार किसी टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट में चार मैच गंवाए हैं। इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने 257 रन का लक्ष्य रखा, जो भारत के खिलाफ किसी टी-20 मैच में उसका सबसे बड़ा स्कोर रहा। वहीं ट्रैफिक जाम के कारण टीम इंडिया निर्धारित समय पर स्टेडियम नहीं पहुंच सकी, जिसकी वजह से मैच तय समय से करीब 30 मिनट बाद शुरू हुआ।

टीम इंडिया ने दर्ज किया अनचाहा रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए, जिसने भारत के सामने एक बड़ा स्कोर खडा कर दिया यह टी-20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी भी टीम के द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बडा स्कोर है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी ये स्कोर इंग्लैंड के नाम पर ही दर्ज था, जब इंग्लैंड की टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 246 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ मिली इस हार के बाद टीम इंडिया ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहला मौका है, जब भारत किसी एक सीरीज या टूर्नामेंट में चार मैच हार गया। इससे पहले भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज में 3 से अधिक मैंच नहीं गंवाए थे।

ब्रूक ने भारत के खिलाफ 229 रन बनाए

ब्रूक ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज़ में कुल 229 रन बनाए। इस प्रदर्शन के साथ वे किसी भी द्विपक्षीय (बाइलेटरल)सीरीज़ में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 में 3 मैचों में 184 रन बनाए थे।

इंगलैंड ने 17 छक्के जड़े

साउथैम्पटन में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने कुल 17 छक्के जड़े। यह भारत के लिए टी-20 मैचों में दूसरा सबसे बुरा प्रदर्शन माना गया। इससे पहले 2016 में वेस्टइंडीज ने लॉडरहिल में भारत के खिलाफ 21 छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाया था।

श्रेयस ने टी-20 में की धोनी की बराबरी

श्रेयस अय्यर ने टी-20 क्रिकेट में टॉस जितने में धोनी की बराबरी कर ली है। उन्होंने 2026 में लगातार सातवीं बार टॉस जीत कर यह उपलब्धि प्राप्त की। धोनी ने भी 2010 से 2012 के बीच सात बार लगातार टॉस जीते थे। वहीं विराट कोहली लगातार छह टॉस जीतकर तीसरे स्थान पर है।

भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी की। टी-20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी भी जोड़ी द्वारा यह अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर के नाम था। जिन्होंने 2022 में गुवाहाटी में नाबाद 174 रन की साझेदारी निभाई थी।

ये भी पढ़ें- अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकानों पर गिराए बम, ईरान ने 5 देशों पर दागी मिसाइलें-ड्रोन, फिर जल उठा मिडिल ईस्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button