Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने के बाद उनके समर्थकों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया. प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी हुई, पुलिस की एक गाड़ी पलट दी गई और भाजपा कार्यालय पर भी समर्थकों ने कब्जा कर लिया. हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.
दतिया में हुए घटनाक्रम के बाद पहली बार नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया, उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन से बचने की अपील की.
नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो मैंने देखे, जिनमें कार्यकर्ता पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालते नजर आ रहे हैं, ऐसा कोई काम न करें. जैसा मैंने पहले भी कहा था, रास्ता ब्लॉक नहीं करना है. पार्टी के फोरम पर अपनी बात रखने का तरीका यही नहीं है.”
टिकट कटने के बाद भड़के समर्थक
आपको बता दें कि बीजेपी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है. इस फैसले के बाद उनके समर्थक नाराज हो गए और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी भी की गई.
विरोध प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने NH-44 झांसी-दिल्ली हाईवे भी जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.
नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं. दतिया में हुए इस घटनाक्रम के बाद पूरे प्रदेश की राजनीति में इस मामले की चर्चा तेज हो गई है.
ये भी पढ़ें- राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









