Uttar Pradeshराज्य

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का BJP पर हमला, पूछा- ‘क्या अखिलेश यादव रामभक्त नहीं हैं?’

UP News : राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. बुधवार (8 जुलाई) को शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस मुद्दे पर बीजेपी और राम मंदिर ट्रस्ट को निशाने पर लिया.

संजय राउत ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में हर व्यक्ति चंपत राय है, उन्होंने कहा कि कोषाध्यक्ष से लेकर अध्यक्ष तक एक ही विचारधारा के लोग हैं. राउत ने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या राम उनकी जागीर हैं? क्या वे राम के मालिक बन गए हैं? क्या इस देश में दूसरे लोग रामभक्त नहीं हैं? क्या सिर्फ बीजेपी और आरएसएस के लोग ही रामभक्त हैं? क्या हम रामभक्त नहीं हैं, क्या अखिलेश यादव, मायावती और ममता बनर्जी रामभक्त नहीं हैं?”

राम मंदिर से बद्रीनाथ तक घोटालों का आरोप

बीजेपी पर हमला बोलते हुए संजय राउत ने आरोप लगाया कि मंदिरों के प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, उन्होंने कहा, “ये राम को खाने वाले लोग हैं. दो लोगों को सस्पेंड किया गया है. सब मंदिरों में घोटाले हो रहे हैं. आप किसी भी मंदिर को देख लीजिए, जहां बीजेपी का कब्जा है वहां लूट-मार चल रही है. राम मंदिर से लेकर बद्रीनाथ, सोमनाथ और अयोध्या तक, जहां बीजेपी की सत्ता है और जिन मंदिरों का प्रबंधन उनके प्रभाव में है, वहां घोटाले हो रहे हैं. “

ये भी पढ़ें- दुनिया में फिर बढ़ा भारत का मान, PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button