Rajasthanराज्य

जोधपुर में ACB का एक्शन, 40 हजार की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार

Jodhpur ACB Raid : राजस्थान के जोधपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पुलिस विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शास्त्री नगर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) हरदेवराम को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है.

ACB के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को बताया था कि उसके पति के साथ मारपीट की घटना के बाद शास्त्री नगर थाने में मामला दर्ज हुआ था. इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी शिकायतकर्ता के पति और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया. दोनों मामलों की जांच ASI हरदेवराम के पास थी.

50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग

शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ASI ने पहले 5 हजार रुपये ले लिए थे. इसके बाद उसने शिकायतकर्ता के पति के खिलाफ दर्ज मामले में मदद करने और उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति का नाम जांच से हटाने के बदले थाना प्रभारी के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी. आरोप है कि वह लगातार पैसे देने का दबाव भी बना रहा था.

रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने ACB से संपर्क किया. ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने के बाद ट्रैप की योजना बनाई. उप महानिरीक्षक नारायण टोगस की निगरानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में निरीक्षक उमेश कुमार विश्नोई व उनकी टीम ने कार्रवाई की.

रिश्वत की रकम को लेकर जांच जारी

योजना के तहत आरोपी ASI शिकायतकर्ता के घर पहुंचा. जैसे ही उसने 40 हजार रुपये लेकर उन्हें अपनी पैंट की जेब में रखा, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया.

फिलहाल ACB आरोपी से पूछताछ कर रही है. जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि कथित रिश्वत की रकम सिर्फ आरोपी के लिए थी या इसमें किसी अन्य अधिकारी की भी भूमिका है. मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button