DelhiWeather : दिल्ली-NCR में मानसून के पहुंचने के साथ ही मौसम का रुख पूरी तरह बदल गया है. भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने लगी है. शुक्रवार (3 जुलाई) के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया था. मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई थी.
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के सक्रिय रहने की वजह से अगले पूरे सप्ताह दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और एनसीआर के अन्य हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं. इससे लगातार पड़ रही गर्मी और उमस से राहत मिलेगी. हालांकि, बारिश के दौरान जलभराव, फिसलन, ट्रैफिक जाम और तेज हवाओं के कारण पेड़ या कमजोर होर्डिंग गिरने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं.
मध्यम बारिश के आसार
शनिवार (4 जुलाई) को भी दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. पूरे दिन सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दिन मौसम विभाग ने कोई अतिरिक्त चेतावनी जारी नहीं की है.
बारिश की संभावना 5 प्रतिशत
राजधानी क्षेत्र में सुबह 6 बजे के आसपास तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस समय मौसम साफ नजर आ रहा है. दिन के दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. फिलहाल बारिश की संभावना 5 प्रतिशत बताई गई है. वहीं, वातावरण में नमी 75 प्रतिशत रहने का अनुमान है और करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
रविवार-सोमवार को गरज-चमक
रविवार (5 जुलाई) को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. सोमवार (6 जुलाई) को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं.
मंगलवार-बुधवार को बारिश जारी
मंगलवार (7 जुलाई) को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे दिन गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. वहीं, बुधवार (8 जुलाई) को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है.
ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









