Uttar Pradeshराज्य

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, RSS के बयान पर सपा का पलटवार

UP News : राम मंदिर कथित चढ़ावा (दान) चोरी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार और संबंधित पक्षों पर सवाल उठा रहे हैं. इसी बीच RSS नेता इंद्रेश कुमार के अखिलेश यादव को लेकर दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है.

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज काका ने इंद्रेश कुमार के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कौन होते हैं यह तय करने वाले कि कौन किस मुद्दे पर बोलेगा, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को हर उस मामले में आवाज उठाने का अधिकार है, जहां उन्हें अन्याय नजर आता है.

अखिलेश यादव आगे भी आवाज उठाते रहेंगे

सपा प्रवक्ता ने RSS पर भी सवाल उठाए और कहा कि संगठन को लेकर कई सवाल हैं, जिनके जवाब मिलने चाहिए, उन्होंने पूछा कि देशभर में बन रहे बड़े कार्यालयों के लिए पैसा कहां से आता है और चंदा देने वालों की जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की जाती.

मनोज काका ने कहा कि भगवान श्री राम किसी एक संगठन या पार्टी के नहीं, बल्कि पूरे देश और जनमानस के हैं, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आगे भी ऐसे मुद्दों पर अपनी बात रखते रहेंगे और यह तय करने का अधिकार RSS के पास नहीं है.

दरअसल, RSS के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में राम मंदिर चंदा चोरी विवाद को लेकर अखिलेश यादव पर टिप्पणी की थी, उन्होंने कहा था कि अयोध्या की महिमा हमेशा बनी रही है और नेताओं को इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय भक्तों की तरह रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र TET पेपर लीक, रद्द हुई कल होने वाली परीक्षा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button