Other Statesबड़ी ख़बरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

वे राम मंदिर की रक्षा तक नहीं कर सकते, फिर भी… चढ़ावा चोरी पर संजय राउत का बीजेपी पर हमला

Ram Mandir Donation Row : उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां एसआईटी की टीम जांच के लिए शिकंजा कस रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष केंद्र और राज्य सरकार पर लगातार जुबानी वार कर रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बाद अब शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे राम मंदिर की रक्षा तक नहीं कर सकते, फिर भी हमारे अंबाबाई मंदिर के विकास की बात करते हैं।

संजय राउत ने भाजपा की तुलना लुटेरे महमूद गजनी से करते हुए कहा कि जिस तरह से महमूद गजनी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा, उसी तरह से भाजपा ने राम मंदिर को लूटा है। देश ने अब देख लिया है कि मंदिर विकास का असल मतलब क्या होता है। अयोध्या के राम मंदिर में दान पेटियों की लूट। राम मंदिर में दान, सोना, चांदी और आभूषणों की खुलेआम लूट हुई। कार सेवकों ने राम मंदिर के लिए अपना खून बहाया, फिर भी भाजपा ने उसी मंदिर को लूटा।

अमित शाह की गोद में बैठे हैं लुटेरे – राउत

इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) सांसद राउत ने अमित शाह पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश के कई प्रमुख मंदिरों को लूटा गया और ये सभी लुटेरे भाजपा के भीतर ही मौजूद हैं और अमित शाह की गोद में बैठे हैं। राउत ने आगे कहा कि, अमित शाह आरोप लगाते हैं कि उद्धव ठाकरे, कांग्रेस की गोद में बैठे हैं। यह उनका महाराष्ट्र विरोध है। ये लोग खुद राम मंदिर के लुटेरे और लोकतंत्र के हत्यारे हैं।

“राम मंदिर की रक्षा नहीं कर सकते विकास की बात करते हैं”

शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना में लिखे लेख के माध्यम से राउत ने कहा कि ‘कम से कम अंबाबाई मंदिर में चोरी और डकैती तो नहीं हुई। राम मंदिर में दान पेटी की चोरी कानून व्यवस्था का पतन है। वे राम मंदिर की रक्षा तक नहीं कर सकते, फिर भी हमारे अंबाबाई मंदिर के विकास की बात करते हैं।

ये भी पढ़ें – बुजुर्गों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार की बड़ी पहल, 1.11 लाख से ज्यादा लोगों को मिला लाभ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button