UP Weather Update : पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई. वहीं, पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश भी हुई. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 21 जून को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों को फिर से गर्मी का एहसास हो सकता है. हालांकि कुछ शहरों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है.
मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है. पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर लू चल सकती है. वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.
पूर्वी यूपी में लू के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार 22 जून को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी में लू चलने की संभावना है. 23 जून को भी पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा और पूर्वी यूपी में लू का असर देखने को मिल सकता है.
26 जून को बारिश के आसार
24 और 25 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. वहीं, 25 जून को पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. 26 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने 21 जून के लिए प्रदेश के किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की है. विभाग का कहना है कि आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा.
ये भी पढ़ें- दुबई में गंदगी-ट्रैफिक नहीं, इस डर से रहते हैं लोग! भारतीय महिला का वायरल दावा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









