राजनीतिराष्ट्रीय

सरकार की पेपर लीक रोकने की नियत नहीं, व्यवस्था बदलने के लिए जनता को सड़क पर आना पड़ेगा- केजरीवाल

Paper Leak Scam : आम आदमी पार्टी ने नीट पेपर लीक होने से रोकने के लिए वायुसेना के जहाज का इस्तेमाल के बाद अब टेलीग्राम को बैन करने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक रोकने के लिए पहले भारतीय वायुसेना के जहाज और अब टेलीग्राम बैन।

यह सरकार पूरी तरह से कॉमेडी सर्कस बन गई है। इससे पेपर लीक कभी नहीं रुकेंगे। उन्होंने पूछा कि क्या पेपर लीक के धंधे से आने वाले पैसे का इस्तेमाल सांसदों और विधायकों को खरीदने के लिए किया जा रहा है? क्योंकि सरकार की पेपर लीक रोकने की नियत ही नहीं है। अगर पूरी व्यवस्था बदलनी है तो जनता को सड़क पर आना पड़ेगा।

अब कह रहे हैं टेलीग्राम बैन कर दिया

गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम बैन कर दिया। क्या लोगों को यह सुनकर हंसी नहीं आती? पहले इन्होंने बोला कि हम पेपर को एयरफोर्स के हवाई जहाज से ट्रांसपोर्ट कराएंगे। अब कह रहे हैं कि टेलीग्राम बैन कर दिया। क्या इससे पेपर लीक रुकेंगे? इन्हें तो पेपर लीक रोकना ही नहीं है। इनकी नीयत ही खराब है।

सांसद और विधायक खरीदे खरीदे जा रहे हैं

अरविंद केजरीवाल ने याद दिलाया कि मैंने पहले ही बोला था कि पेपर लीक का धंधा अरबों-खरबों रुपए का है और इसका पैसा टॉप तक पहुंचता है। इतने जो सांसद और विधायक खरीदे खरीदे जा रहे हैं, यह किस पैसे से खरीदे जा रहे हैं? यह युवाओं के पेपर लीक के पैसे से ही तो खरीदे जा रहे हैं। अभी इन्होंने टीएमसी के ढेर सारे सांसद-विधायक खरीदे। अभी बता रहे हैं कि महाराष्ट्र में खूब खरीद रहे हैं। एक-एक सांसद को 50-50 करोड़ रुपए दे रहे हैं। तो ये ऐसे ही थोड़ी खरीदे जा रहे हैं।

जनता मिलकर सड़कों पर नहीं उतरेगी…

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर पेपर लीक का यह धंधा बंद कर दिया, तो सांसद और विधायक खरीदने का पैसा कहां से आएगा? जब तक जनता मिलकर सड़कों पर नहीं उतरेगी, तब तक पेपर लीक बिल्कुल नहीं रुकने वाला है। यह पूरी व्यवस्था बदलनी पड़ेगी।

आख़िर कितनी नौटंकी करोगे भाई

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पर कहा कि वाह भाई, ईडी पार्टी ग़ज़ब के जोकर हो यार तुम लोग, मतलब हद ही कर दी है। कभी वायु सेना से पेपर पहुंचाने की बात करते हो कभी टेलीग्राम बंद करके पेपर लीक ख़त्म करने की बात करते हो। आख़िर कितनी नौटंकी करोगे भाई?

ये भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान का शांति समझौता, डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिए साइन, परमाणु हथियार नहीं बनाएगा ईरान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button