बिज़नेसविदेश

अमेरिका-ईरान का शांति समझौता, डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिए साइन, परमाणु हथियार नहीं बनाएगा ईरान

US-Iran Peace Deal : अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव को समाप्त करने के उद्देश्य से एक अंतरिम शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने डिजिटल माध्यम से हस्ताक्षर किए, जिसके बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।

स्विट्जरलैंड के जेनेवा में हुए साइन

बताया जा रहा है कि यह हस्ताक्षर फ्रांस के वर्साय पैलेस में हुए, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद थे। पहले इस समझौते को स्विट्जरलैंड के जेनेवा के पास लूसर्न में साइन किए जाने की योजना थी, लेकिन इसे निर्धारित समय से एक दिन पहले ही अंतिम रूप दे दिया गया।

समझौते के अनुसार ईरान और लेबनान में सैन्य गतिविधियों को समाप्त करने पर सहमति बनी है। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और वहां जहाजों पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क को फिलहाल 60 दिनों तक हटाने का प्रावधान रखा गया है।

वैश्विक शिपिंग और तेल व्यापार पर असर

सूत्रों के अनुसार, इस अवधि के दौरान समुद्री व्यापार को सुचारु बनाने पर जोर रहेगा, जबकि 60 दिन पूरे होने के बाद शुल्क व्यवस्था पर दोबारा निर्णय लिया जा सकता है। इस कदम से वैश्विक शिपिंग और तेल व्यापार पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

व्यापारिक निर्यात फिर हो जाएगा शुरु

समझौते में ईरान ने परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। इसके साथ ही ईरान के पुनर्निर्माण के लिए बड़े आर्थिक पैकेज की योजना पर भी सहमति की बात सामने आई है। अमेरिकी पक्ष के अनुसार, ईरान के बंदरगाहों पर लगी नौसैनिक पाबंदियों को चरणबद्ध तरीके से 30 दिनों के भीतर हटाया जाएगा, जिससे उसके व्यापारिक निर्यात फिर से शुरू हो सकेंगे।

यूरेनियम भंडार पर व्यवस्था बनाने की सहमति

इसके अलावा ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार के प्रबंधन को लेकर भी एक संयुक्त व्यवस्था बनाने पर सहमति बनी है, जिसकी निगरानी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) करेगी, ताकि इसका उपयोग हथियार निर्माण में न हो सके। यह समझौता दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री हिम्मत दिखाएं और तीन भारतीयों की हत्या पर ट्रंप तक भारत की कड़ी नाराजगी पहुंचाएं- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button