Punjabराज्य

लुधियाना में 346वें विधवा सहायता कार्यक्रम में शामिल हुए CM सैनी, लाला जगत नारायण की सेवा विरासत को सराहा

Punjab News : पंजाब के लुधियाना में आयोजित 346वें मासिक विधवा राशन एवं सहायता वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में संबोधन भी दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाला जगत नारायण जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रभक्ति और सेवा को समर्पित किया, उन्होंने कहा कि शहीद लाला जगत नारायण जी की विरासत इस संस्था के माध्यम से आगे बढ़ रही है, उन्होंने यह भी कहा कि लुधियाना के ज्ञान स्थल मंदिर में पहुंचकर उन्हें खुशी और गौरव की अनुभूति हो रही है.

1997 में हुई थी सेवा कार्य की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाला जगत नारायण निष्काम सेवा समिति पिछले 346 महीनों से समाज सेवा का कार्य कर रही है, उन्होंने बताया कि इस संस्था द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पीड़ितों के लिए 64वां राहत सामग्री का ट्रक भी रवाना किया गया.

उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य की शुरुआत वर्ष 1997 में जगदीश बजाज जी ने की थी. मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक इस संस्था ने 1 लाख 65 हजार से अधिक विधवा माताओं और बहनों को राशन वितरित किया है, उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान भी संस्था ने घर-घर जाकर राशन पहुंचाने का कार्य किया. साथ ही 385 दिव्यांगों को साइकिल देने का भी कार्य किया गया है.

महिलाओं और बच्चों के लिए संस्था के सेवा कार्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं को सिलाई मशीन और 25 हजार से अधिक बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा भी प्रदान की गई है, उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी बेटियों और बहनों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं.

राजनीति का उद्देश्य और अंत्योदय का संकल्प

हर घर हर ग्रहणी योजना के तहत बहनों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बेटियों की शिक्षा के लिए प्रदेश में 81 कॉलेज खोले हैं और लड़कियों को पोस्ट ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा दी जा रही है.

उन्होंने कहा कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान और राष्ट्र की सुरक्षा करना है. साथ ही उन्होंने कहा कि विधवा माताओं और बहनों को राशन और सहायता राशि का वितरण अंत्योदय के संकल्प को और मजबूत करता है.

ये भी पढ़ें- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इन ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करें, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button