Peddi World Wide Collection : राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी कमाई लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब इसकी कुल कमाई 180 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है।
ओपनिंग से ही दिखाई दमदार रफ्तार
‘पेद्दी’ ने पहले दिन ही शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने रिलीज के साथ ही वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सबको चौंका दिया था। राम चरण के करियर की यह सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म ने पहले ही दिन 51 करोड़ की कमाई से फिल्म की बंपर ओपनिंग की।
दो दिन में फिल्म ने किया 180 करोड़ का आंकड़ा पार
फिल्म की कमाई का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। निर्माताओं के अनुसार, दो दिनों के भीतर ही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 181.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह आंकड़ा दर्शाता है कि इस मूवी को देश के साथ-साथ विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विवादों के बीच भी नहीं रुकी कमाई
फिल्म को लेकर कुछ दृश्यों पर सोशल मीडिया में बहस जरूर छिड़ी, खासकर जान्हवी कपूर के किरदार को लेकर। हालांकि इन विवादों का बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं दिखा और फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती रही।
ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









