मनोरंजन

बॉबी देओल की नई फिल्म ‘बंदर’ पर आया बहन ईशा का रिएक्शन, कह दी यह बड़ी बात

Bollywood News : बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की नई फिल्म ‘बंदर’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी हस्तियों से भी सराहना मिल रही है। इसी बीच अभिनेता की बहन ईशा देओल ने फिल्म देखने के बाद अपने भाई की अभिनय क्षमता की खुलकर प्रशंसा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाई बॉबी की तस्वीर साझा करते हुए उनकी तारीफ़ों के पूल बांध दिए। बात दें कि मूवी 5 जून यानि आज ही सिनेमा घर में रिलीज हुई है।

विशेष स्क्रीनिंग के बाद किया पोस्ट

4 जून को मुंबई में आयोजित फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होने के बाद ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर बॉबी देओल के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि बॉबी अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में हैं और आज के समय के सबसे शानदार अभिनेताओं में शामिल हैं। ईशा ने उनके अभिनय को संवेदनशील और प्रभावशाली बताते हुए फिल्म देखने की अपील भी की।

बॉबी के अभिनय की हो रही सराहना

निर्देशक अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ‘बंदर’ में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में उनके प्रदर्शन को लेकर लगातार सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर भी कई दर्शकों ने उनकी अदाकारी की तारीफ की है और इसे उनके करियर की दमदार प्रस्तुतियों में से एक बताया है।

वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है कहानी

‘बंदर’ एक क्राइम-ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता

ईशा देओल की तारीफ के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। बॉबी देओल ने भी अपनी बहन की पोस्ट को साझा कर उनका आभार जताया। लंबे समय बाद मिले लगातार अच्छे रिस्पॉन्स ने यह संकेत दे दिया है कि बॉबी देओल का सफल दौर अभी जारी है और ‘बंदर’ उनके करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Driving License : एक्सपायर ड्राइविंग लाइसेंस पर भारी पड़ सकती है गलती, जानें रिन्यूअल नियम, घर बैठे ऐसे करें आवेदन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button