मनोरंजन

Poonam Pandey मांग रहीं काम, कहा- बेहतर बनने की कोशिश में रातें रोई, जज न करें और गाली न दें

Poonam Pandey : बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे फिर से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार अपनी पर्सनल स्ट्रगल और करियर की चुनौती को लेकर। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इमोशनल होकर काम मांगती नजर आईं।

जज न करें और गाली न दें

वीडियो में पूनम पांडे ने कहा कि वह इस तरह का वीडियो कभी नहीं बनातीं और अपनी मुश्किल हालातों को साझा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह 14 साल पहले इस इंडस्ट्री में काम की तलाश में आई थीं और आज भी लगातार खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। पूनम ने कहा कि वह थिएटर करती हैं और अपनी पूरी क्षमता के अनुसार खुद को पुश करती हैं। उन्होंने दर्शकों से रिक्वेस्ट की कि बिना उनकी कहानी जाने उन्हें जज न करें और गाली न दें।

बेहतर बनने की कोशिश में रातें रोई

वीडियो के कैप्शन में पूनम ने लिखा कि लोग कभी नहीं जानते कि उन्होंने बेहतर बनने की कोशिश में कितनी रातें रोई हैं, इसलिए किसी को जज करने का अधिकार नहीं है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि पूनम इतनी परेशान क्यों हैं।

इन फिल्मों-शो में आईं नज़र

पूनम पांडे ने फिल्मों जैसे ‘मालिनी एंड कंपनी’, ‘नशा’ और ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ में काम किया है और रियलिटी शोज ‘खतरों के खिलाड़ी 4’ और ‘लॉकअप’ में भी नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी, ISI-अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button