ऑटोराष्ट्रीय

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 का जलवा, ट्विन इंजन और क्लासिक लुक, 94 साल की विरासत के साथ आधुनिक पावर

Bullet 650 Launch : रॉयल एनफील्ड ने अपनी आइकॉनिक बुलेट मोटरसाइकल का नया संस्करण, बुलेट 650, भारत में लॉन्च कर दिया है। नई बाइक में क्लासिक डिज़ाइन और आधुनिक 650 सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन को मिलाकर 94 साल की बुलेट विरासत को फिर से जीवंत किया गया है।

28 मई से शुरू हो गई है बिक्री

नई बुलेट 650 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3,64,856 रुपये है। बाइक को दो आकर्षक रंग विकल्पों—Cannon Black और Battleship Blue—में पेश किया गया है। भारत में इसकी बिक्री 28 मई से शुरू हो गई है। ग्लोबली इसे EICMA 2025 में भी पेश किया गया था।

क्लासिक खूबियां रखी गई हैं बरकरार

डिज़ाइन की बात करें तो नई बुलेट 650 में पारंपरिक टीयरड्रॉप फ्यूल टैंक, हाथ से बनाई गई गोल्ड पिनस्ट्राइप्स और विंटेज-इंस्पायर्ड विंग्ड 3D बैजिंग जैसी क्लासिक खूबियां बरकरार रखी गई हैं। बाइक में कैस्केट-माउंटेड एलईडी हेडलैम्प, टाइगर-आई पायलट लैंप, स्टील ट्यूबलर फ्रेम और शोवा सस्पेंशन (120 एमएम फ्रंट ट्रैवल, 112 एमएम रियर) भी शामिल हैं।

अपराइट हैंडलबार और आरामदायक राइडिंग

नई बुलेट में एनालॉग आकर्षण के साथ डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसमें फ्यूल लेवल, गियर पोजिशन और ट्रिप मीटर की जानकारी मिलती है। इसके अलावा सिग्नेचर बेंच स्टाइल सीट, अपराइट हैंडलबार और आरामदायक राइडिंग पोजिशन जैसी खूबियाँ भी शामिल हैं।

स्मूद पावर और बेहतर एक्सेलेरेशन

तकनीकी विवरण के अनुसार, बुलेट 650 में 650 सीसी पैरेलल-ट्विन एयर एंड ऑयल-कूल्ड 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 7250 RPM पर 47.04 PS पावर और 5650 RPM पर 52.3 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स और लाइट स्लिपर क्लच दिया गया है, जिससे स्मूद पावर और बेहतर एक्सेलेरेशन मिलता है।

बुलेट की पहचान और क्लासिक अनुभव

रॉयल एनफील्ड के एमडी और सीईओ बी. गोविंदराजन के अनुसार, बुलेट 650 का मकसद इसके मूल सार को बनाए रखते हुए आधुनिक तकनीक और पावर को जोड़ना था। हर एलिमेंट को इस तरह विकसित किया गया है कि बुलेट की पहचान और क्लासिक अनुभव बरकरार रहे। नई बुलेट 650 के लॉन्च के साथ ही रॉयल एनफील्ड ने एक बार फिर अपनी पॉपुलर और आइकॉनिक मोटरसाइकल को आधुनिक पावर और राइडिंग रिफाइनमेंट के साथ पेश किया है।

ये भी पढ़ें- मशहूर उर्दू शायर बशीर बद्र का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, याददाश्त चली गई थी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button