Lava SHARK 2 5G : लावा ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन SHARK 2 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की 2025 लाइनअप में एक अहम मॉडल माना जा रहा है और इसे किफायती सेगमेंट में उतारा गया है।
डिस्प्ले की बात करें तो इस डिवाइस में 6.75-इंच का HD+ LCD स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इससे यूजर्स को स्क्रॉलिंग और एनिमेशन काफी स्मूद अनुभव मिलते हैं।
ग्राहकों को फाइनेंशियल स्कीम्स का लाभ
कीमत की बात करें तो SHARK 2 5G को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसकी पहली सेल 10 जून 2026 से कंपनी के रिटेल नेटवर्क पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को कुछ फाइनेंशियल स्कीम्स का भी लाभ मिलेगा। साथ ही, कंपनी की पॉलिसी के तहत इसमें “Free Service @ Home” सुविधा भी दी जा रही है।
फोन में 2.3GHz तक की स्पीड
परफॉर्मेंस के लिए फोन में 2.3GHz तक की स्पीड वाला Unisoc T8200 6nm प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। इसमें 4GB LPDDR4X रैम और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज शामिल है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
6000mAh की बड़ी बैटरी का पावर बैकअप
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित बनाती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
ये भी पढ़ें- क्या कैब में AC चलाना जरूरी है? जानिए कानून और कंपनियों के नियम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









