Akhilesh Yadav Reaction : समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है. इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पहला बयान भी सामने आया है.
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. विनम्र श्रद्धांजलि.”
बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव, अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे. वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे.
व्यापार को आगे बढ़ाने को लेकर हुई थी बातचीत
प्रतीक यादव के निधन के बाद उनका पोस्टमार्टम King George’s Medical University में कराया जाएगा. इस दौरान अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे. वहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने बचपन से प्रतीक को स्वास्थ्य के प्रति सजग देखा था, उन्होंने कहा कि परिवार और कानून के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. अखिलेश ने यह भी बताया कि करीब दो महीने पहले उनकी प्रतीक यादव से मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्होंने व्यापार को आगे बढ़ाने को लेकर बातचीत की थी.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जताया दुख
वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी दुख जताया, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे तथा उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की सूचना बेहद दुखद है, उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
ये भी पढ़ें- मोदी सरकार में चार बार नीट का पेपर लीक हो चुका है, लेकिन अब तक किसी को सजा नहीं मिली- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









