UP News : समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वे 38 वर्ष के थे और जानकारी के अनुसार उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है.
प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं.
इस घटना पर समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक व्यक्त किया है. पार्टी की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई है.
ये भी पढ़ें- मोदी सरकार में चार बार नीट का पेपर लीक हो चुका है, लेकिन अब तक किसी को सजा नहीं मिली- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









